तहसील साहू संघ पाटन परिक्षेत्रीय चुनाव की तारीख तय, अरसनारा परिक्षेत्र मे आज होगा नामांकन

[adsforwp id="60"]

तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत अरसनारा, तेलीगुंडरा, जामगांव-आर, बेल्हारी एवं झीट परिक्षेत्र के आम चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी तहसील साहू संघ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार..अरसनारा परिक्षेत्र में 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों का वितरण, जमा एवं जांच की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद वैध-अवैध नामांकन पत्रों की घोषणा, नाम वापसी और प्रत्याशियों का परिचय कराया गया। मतदान 7 अक्टूबर को होगा।तेलीगुंडरा परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अक्टूबर को, नामांकन 6 अक्टूबर को तथा मतदान 9 अक्टूबर को होगा।जामगांव-आर परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को, नामांकन 8 अक्टूबर को एवं मतदान 11 अक्टूबर को होगा।बेल्हारी परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को, नामांकन 10 अक्टूबर को एवं मतदान 13 अक्टूबर को होगा।
झीट परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अक्टूबर को, नामांकन 12 अक्टूबर को एवं मतदान 15 अक्टूबर को होगा।
सभी परिक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात शाम 5:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।इन चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (पुरुष एवं महिला) तथा संगठन सचिव (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए मतदान होगा। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सभी स्थानों पर चुनाव पर्यवेक्षक सह पर्यवेक्षक के साथ ही साथ चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]