ग्राम पंचायत तिरगा में महिलाओं ने सुना “दीदी के गोठ” विशेष रेडियो कार्यक्रम

[adsforwp id="60"]

मो. युसुफ खान अंडा दुर्ग

दुर्ग // राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रसारित “दीदी के गोठ” विशेष आकाशवाणी रेडियो कार्यक्रम का ग्राम पंचायत तिरगा में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।

यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके आजीविका से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इससे प्रेरणा प्राप्त की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिरगा के सरपंच घसिया राम देशमुख, सचिव सूर्यकांत देशमुख, उपसरपंच सुखीत राम, पंच कुलेश्वरी देशमुख, गोवर्धन ढीमर सहित जय मां शीतला स्व सहायता समूह, जय अम्बे स्व सहायता समूह, क्रांति समूह तिरगा, स्वास्थ्य समिति तिरगा, क्लस्टर अंडा जिला दुर्ग के सदस्यगण, ग्राम तिरगा की पशु सखी एवं कृषि सखी उपस्थित रहीं।

सरपंच घसिया राम देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए ऐसे कार्यक्रम न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में नए अवसरों और आजीविका के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

Leave a Comment


[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]