महमरा में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित

[adsforwp id="60"]

मो युसूफ खान अंडा दुर्ग

ग्राम महमरा में राष्ट्रीय पोषण माह 25 का आयोजन किया गया।महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 46 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें गर्भवती ,शिशुवती एवं अन्य महिलाओं की बीपी शुगर हिमोग्लोबिन ,सिकल सेल जांच की गई
टाटा ट्रस्ट केी सहयोगी संस्था से कीशु वाघेला द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को पोषण जागरूकता बढ़ाने हेतु तिरंगा भोजन , मोटापा से बचाव, मिलेट्स के उपयोग, सेनिटेशन में माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन, पर उपयोगी जानकारी दी गई,
पर्यवेक्षक शशि रैदास द्वारा सुपोषण चौपाल में अन्नप्राशन करवाया गया, एवं ऊपरी आहार विषय पर जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जिससे परिवार और समाज को मजबूती मिल सके।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच नर्मदा ठाकुर, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन उपस्थित रहीं ।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]