ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज लोक निर्माण कार्यालय के सभाकक्ष में ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ईडीएम सुश्री श्रुति अग्रवाल से मिली जानकारी अनुसार उक्त प्रशिक्षण में दुर्ग जिले के 106 कॉमन सर्विस सेंटर संचालक/लोक सेवा केंद्र/च्वाइस संचालक उपस्थित रहे। सभी संचालकों को ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना अंतर्गत संचालित सेवाओं जैसे आय/जाति/निवासी/विवाह आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पाटन तहसील तहसीलदार श्री पवन कुमार ठाकुर, दुर्ग एवं धमधा के नायब तहसीलदार श्री हलेश्वर नाथ खुटे एवं श्री योगेश सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सभी संचालकों को राजस्व सेवाओं में आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संचालक के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। उक्त प्रशिक्षण में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स तकनीकी सहायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]