साहू परिवार के पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे

[adsforwp id="60"]

अमलेश्वर पाटन 06 सितंबर : अमलेश्वर प्रेस क्लब के अध्यक्ष करन साहू के सुपुत्र आदित्य साहू और अश्विन साहू ने अपने घर में विराजे गणपति महाराज को हवन पूजा करने के पश्चात घर में ही विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर मिट्टी से बने गणेश की मूर्ति स्थापित करें और घर में ही विसर्जन करें, जिससे नदी नाले के जल को दूषित होने से बचाया जा सके।

आदित्य और अश्विन साहू ने मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति का स्थापना अपने घर में किया, जो पर्यावरण के अनुकूल है। उन्होंने गणेश जी की मूर्ति को घर में ही विसर्जित किया, जिससे जल प्रदूषण को रोका जा सके।
श्री साहू के दोनों पुत्रों ने लोगों से अपील की है कि वे भी अपने घर पर मिट्टी की मूर्तियों का स्थापना करें और घर में ही विसर्जन करें।

आपको घर में विसर्जन करने से नदी नाले के जल को दूषित होने से बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण से हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। आदित्य और अश्विन साहू के प्रयास से लोग पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझेंगे और अपने स्तर पर योगदान देंगे।

आदित्य और अश्विन साहू के इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]