आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की अवैध मदिरा और 01 वाहन किया जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 अगस्त 2025 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-03 के द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी मनदीप सिंग भाटिया स्थान नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेन्डर्स प्राइड व्हिस्की एवं 48 नग मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की कुल मात्रा 45 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 51,840 रूपये है तथा एक लाल स्विफ्ट कार सीजी 08 एफ 5491 जिसका मूल्य लगभग 4 लाख, कुल कीमत लगभग 4,51,840 रूपये जप्त किया गया।
मौके पर आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध विधिवत् प्ररकण क्रमाक 120/25 दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव एवं ड्राइवर दुर्गेश का योगदान रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]