बिनायकपुर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया स्तनपान दिवस, कार्यक्रम में दी गईं विविध जानकारी द

[adsforwp id="60"]

रिपोर्टर – मो युसूफ खान दुर्ग ग्रामीण
Ⓜ️ 9179799491

अंडा / बिनायकपुर

ग्राम पंचायत विनायकपुर में स्तनपान सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच योगेंद्र दिल्लीवर, उप सरपंच शशि ठाकुर , वरिष्ठ नागरिक जगन्नाथ देवांगन ,मोतीलाल मारकंडे , टिकेंद्र चंद्राकर, श्रीमती प्रेमलता योगी ,मीनाक्षी नेताम उपस्थित थे ।ग्राम सरपंच ने अपने उद्बोधन में स्तनपान के महत्व पर जानकारी दी ,पर्यवेक्षक रेखा लोणारे द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ स्तनपान के महत्व बोतल से दूध पिलाने से होने वाले खतरे के संबंध में जानकारी, दी गई। प्रेमलता योगी ने गुड टच बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया गया । प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में प्रथम पल्लवी ,द्वितीय तुलसी साहू, तृतीय निशा पटेल रही, प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

रेडी टू इट से बने व्यंजन की प्रदर्शन लगाई गई रेडी टू इट के सही उपयोग करने पर ही पोषण में सुधार होगा ,आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका श्रीमती गोमती देवांगन सुभाष देवांगन प्रमिला साहू शकुंतला दवा कुसुम गजपाल योगेश्वरी मालती मालती सुलोचना साहू आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]