मो युसूफ खान वरिष्ठ पत्रकार दुर्ग ग्रामीण
अंडा // कृषि हमारे भारत की रीड है किसानों को सुविधा में कोई कमी नहीं होना चाहिए। किसान है तब गांव है,राज्य है, किसान है ,तब देश है। इन्ही बात को ध्यान में रखकर किसान नेता प्रशांत साहू ने ग्राम पंचायत अंडा में हुये मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षन के अंर्तगत हुए विशेष ग्रामसभा में प्रभारी अधिकारी और सीईओ तथा एपीईओ से किसानों के कृषि कार्य हेतु रास्ते में मुरूमीकरण करने की मांग रखी।
मुरूमीकारण की मांग इस प्रकार है – अंडा फुंडा मार्ग से नर्सरी मार्ग तक, टुम्मन चंद्राकर के खेत से अंडा बालोद रोड तक, भागीरथी राइस मिल से हरदीडीह नाली पार पूरा, शमशानघाट से रबड़ फैक्टरी के पास रानीतराई मार्ग तक एवं भानपुरी पुलिया से जंजगीरी मार्ग तक।। श्री साहू ने बताया कि पिछले 2 वर्षो में नहर पार में मिट्टी कार्य होने के कारण उसमे अत्यधिक कीचड़ हो जाने से किसानों के आवागमन में तथा खेती में लगने वाले खाद बीज व अन्य कृषि कार्य के लिए लाने ले जाने में बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। श्री साहू ने ग्रामसभा में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से निवेदन करते हुए कहा कि किसानों के इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो जिससे किसानों के आवागमन का रास्ता सुगम हो सके और अपना कृषि कार्य करने में सुविधा हो । साहू ने इस समस्या के समाधान से दो महत्वपूर्ण लाभ बताए पहला किसानों के आवागमन रास्ता सुगम होगा और दूसरा मजदूरों को काम मिल जायेगा। अंडा के इस विशेष ग्राम सभा के मौके पर सामाजिक अंकेक्षन अधिकारी प्रिया वर्मा, एवं उसके सहयोगी, नोडल अधिकारी एडीईओ एवं ग्राम पंचायत अंडा के सरपंच दिग्विजय सिन्हा, उपसरपंच यशवंत बंजारे, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सचिव रूपेश सिंह, एवं ग्राम पंचायत अंडा के समस्त पंचगण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।







