By- मो युसूफ खान दुर्ग ग्रामीण
Ⓜ️ 9179799491
दुर्ग, तिरगा।
दुर्ग जिले के ग्रामीण अंचल तिरगा में किसानों को खेती के लिए आवश्यक डीपी (डायअमोनियम फॉस्फेट) खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत तिरगा के सरपंच घसियाराम देशमुख ने सक्रिय पहल करते हुए प्राथमिक कृषि साख समिति के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
घसियाराम सरपंच देशमुख ने बताया कि खेतों की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन डीपी खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान बेहद परेशान हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग शीघ्र खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके। साथ ही, खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।
गांव के किसान रामसाय बेलचंदन गैंदलाल देशमुख राकेश बेलचंदन बुद्धेश्वर देशमुख सूरज देशमुख नंदलाल देशमुख शिव देशमुख भोलाराम देशमुख भी बताया कि वे पिछले कई दिनों से समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल पाई है। अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो खेती प्रभावित होगी और आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
किसानों की भी चिंता बढ़ी
गांव के कई किसानों ने बताया कि वे समय पर खेत तैयार कर चुके हैं लेकिन खाद न होने से बुआई रुक गई है। इससे न सिर्फ उपज पर असर पड़ेगा बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी मार पड़ेगी।
ग्राम पंचायत की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन जल्द ही खाद आपूर्ति पर ध्यान देगा और ग्रामीण किसानों को राहत मिलेगी।

आज सेवा सहकारी समिति मचांदुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के आदेशानुसार किसानों को खाद बीज के लिए हो रही असुविधा के लिए समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।






