अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन का जून माह का अति आवश्यक बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन का जून माह का अति आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। इस माह का बैठक ग्राम अरसनारा के कर्मा भवन में आयोजित किया गया। इस माह की बैठक में रसनारा के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू ,उप सरपंच आदरणीय साहू जी एवं पंचगण तथा गांव के गणमान्य नागरिक मेहत्तर राम वर्मा जी, श्री भुवन लाल बनपेला से .नि .शिक्षक, नेतराम निर्मलकर जी ,नंद कुमार साहू जी एवं संगठन के अध्यक्ष डी के चौहान उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू संरक्षक राजेंद्र साहू सचिव राजेश नायक , कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास, केवल सिंह निर्मल, संतराम सपहा ,दरबारी राम ठाकुर, मीडिया प्रभारी सैयद जाफरी,श्री धनेश विश्वकर्मा ,मनोहर दास, सोहन लाल साहू अशोगा,व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सरपंच व उनके पंचगणों की तरफ से सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया तथा संगठन की ओर से गांव के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू जी का स्वागत किया गया। एवं अध्यक्ष महोदय के द्वारा समाज के विकास और युवाओं को देश सेवा में अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन दिया गया ‌तथा सेवा मुक्त शिक्षक ,उपसरपंच एवं मेहत्तर राम वर्मा ने भी सामाजिक विकास और पूर्व सैनिकों के साहस और संगठन को सराहते हुए अपने विचार प्रकट किए ‌। और सभी पूर्व सैनिकों को संगठन को बनाए रखने के लिए बधाई दिया।
संगठन के बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा किया गया-
१. कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया गया। समय व स्थान अभी पूर्ण रूप से निश्चित नहींहै।
२. तथा इस वर्ष कारगिल विजय दिवस शिवोम पब्लिक स्कूल सांकरा में मनाने का निर्णय लिया गया है यदि स्कूल प्रबंधन की सहमति नहीं मिल पाएगी तो पाटन में ही मनाने का निर्णय किया गया।
3. संगठन विस्तार और संगठन के बहूआयानी कार्यों के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया।

Leave a Comment