यौन शोषण के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध, फिर दूसरे से कर ली सगाई

[adsforwp id="60"]

कवर्धा, 14 जून, कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को महीनों तक शारीरिक शोषण किया. जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली. इस धोखे से आहत पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी सूरज सिंह ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]