इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डाॅ. सौमित्र तिवारी ने किया कुलसचिव का पदभार ग्रहण

[adsforwp id="60"]

खैरागढ़, 10 जून, इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलसचिव के पद पर डाॅ. सौमित्र तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है। डाॅ. सौमित्र तिवारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सहायक प्राध्यापक, फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नाॅलाजी, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के पद पर पदस्थ थे। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद डाॅ. सौमित्र तिवारी ने सोमवार को विश्वविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
डाॅ. तिवारी ने कैमिकल इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से पीएच.डी. (डाॅक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 13 साल प्राध्यापक का शैक्षणिक अनुभव रहा है साथ ही 8 वर्ष तक शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के संचालक रह चुके हैं। प्रशासनिक रूप से भंडार, वाहन आदि का प्रभार भी रहा है। आप योग साइंस के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपका वृहद अनुभव रहा है। आप शिक्षक संघ के संस्थापक के रूप में लंबे समय तक संघ का नेतृत्व भी किये हैं। कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर डाॅ. सौमित्र तिवारी ने कुलपति महोदया प्रो.(डाॅ.) लवली शर्मा से मुलाकात की।
इस दौरान कुलपति महोदया ने कहा कि विश्वविद्यालय को कुलसचिव मिलने से विश्वविद्यालय की प्रगति और सर्वांगीण विकास में बेहतर योगदान मिलेगा। कुलसचिव महोदय ने कहा कि वें अपनी तन्मयता से अपने अनुभवों का उपयोग विश्वविद्यालय की उन्नति के साथ ही खैरागढ़ को देने की कोशिश करेंगे। मुझे गर्व है कि मैं गौरवशाली विश्वविद्यालय का कुलसचिव बना हूं। कुलसचिव महोदय का विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.डाॅ. राजन यादव, डाॅ. मंगलानंद झा सहायक प्राध्यापक, विजय कुमार सिंह सहायक कुलसचिव, डाॅ. कौस्तुभ रंजन सहायक प्राध्यापक, प्रभारी कुलपति सचिवालय श् सी.पी. गायकवाड सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]