अबूझमाड़ में नक्सलवाद पर सबसे बड़ा वार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों का बढ़ाया हौसला, DRG कैंप में किया भोजन, की ये घोषणाएं

[adsforwp id="60"]

नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए गए अब तक के सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को नारायणपुर जिले के बासिंग स्थित BSF कैंप पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल DRG और BSF जवानों का हौसला बढ़ाया, उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की।
इस ऑपरेशन में कुख्यात नक्सली नेता बसवराजु सहित 27 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। जवानों को इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 200 मोटरसाइकिलें गश्त कार्य हेतु प्रदान की गईं।
पहली बार कोई CM हमारे बीच आया
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महिला कमांडोज़ में विशेष उत्साह देखा गया। एक महिला कमांडो ने कहा, “पहली बार कोई मुख्यमंत्री हमारे बीच आया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।” मुख्यमंत्री साय ने जवानों की वीरता और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर जवानों के साथ खड़ी है।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे कठिन जंगल और नालों को पार करते हुए जवान 15 घंटे में 32 किमी पैदल सफर तय कर सीधे बसवराजु के ठिकाने तक पहुंचे और ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने इस रणनीति और साहस की खुलकर प्रशंसा की।
ग्रामीणों से सीधा संवाद: योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
BSF कैंप से लौटते हुए मुख्यमंत्री ने ‘आपका सरकार, आपका ग्राम’ अभियान के तहत जनचौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने राशन वितरण, बिजली व्यवस्था और महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों की राय ली।
एक महिला, माहेश्वरी, ने बताया कि योजना की सहायता से खरीदी गई सिलाई मशीन से वह हर महीने ₹4,000-₹5,000 कमा रही हैं। जब मुख्यमंत्री ने पूछा, क्या योजनाओं का लाभ मिल रहा है? तो सैकड़ों महिलाओं ने हाथ उठाकर सकारात्मक जवाब दिया।
CM साय की अपील: नक्सली लौटें मुख्यधारा में
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा, अब तक 1,300 से अधिक नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह क्षेत्र अब विकास की ओर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक क्षेत्र को पूरी तरह नक्सलमुक्त और विकसित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]