मिशन वात्सल्य योजना एवं मिशन शक्ति अंतर्गत दावा आपत्ति 02 अप्रैल तक

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 24 मार्च 2025/ मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत शासकीय बाल देखरेख संस्था में जिला स्तर पर स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टॉफ, पीटी इस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षण, एजुकेटर, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक, रसोईया, सहायक सह रात्रि चौकीदार एवं हाउस कीपर के कुल 18 स्वीकृत पद तथा जिला चाईल्ड हेल्पलाईन युनिट दुर्ग के अंतर्गत प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर (परियोजना समन्वयक), काउंसलर, चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर एवं केस वर्कर के कुल 08 स्वीकृत पद की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
इसी प्रकार मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में जिला स्तर पर जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री आपरेटर पीएमएमवीवाय एवं मल्टी टास्क स्टॉफ के कुल 07 स्वीकृत पद की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर से मिली जानकारी अनुसार प्राप्त आवेदनों पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा स्कूटनी पश्चात् परीक्षण कर पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। इस सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटडीयूआरजीडाटजीओभीडाटइन एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों के द्वारा सूची अनुसार यदि दावा आपत्ति हो तो 02 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक दावा/आपत्ति स्वीकार की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय में प्रदर्शित सूची अंतिम मानी जाएगी। आवेदक अपनी दावा/आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम ई-मेल या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]