6 महिलाओं सहित कुल 64 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

[adsforwp id="60"]

रायपुर,15 मार्च 2025 तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस के सामने 6 महिलाओं सहित कुल 64 माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने भट्टिगुड़ा तक अब फोर्स पहुंच चुकी है। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य सुदर्शन का विशाल स्मारक और ट्रेनिंग कैंप को तोड़ा गया है। यहां नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन और नए लड़ाकों को फाइट करने के गुर सिखाए जाते थे। अब यहां जवानों का डेरा है।

दरअसल, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है। नक्सलियों के कोर इलाके में बस्तर के जवान तेलंगाना बॉर्डर तक पहुंच चुके हैं। पहले यह संख्या करीब 400 के करीब थी। लेकिन अब नक्सली कमजोर हुए हैं। नक्सल संगठन में भर्ती होने वाले नए लड़ाकों को यहां गुरिल्ला ट्रेनिंग दी जाती थी। जवानों पर हमला करना, उन्हें एंबुश में फंसाना, बम प्लांट करना, फोर्स की गोली का शिकार हुए साथियों को लेकर मौके से निकले के गुर सिखाए जाते थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]