विकास कार्याे के लिए 4.49 लाख रूपए स्वीकृत

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 07 मार्च 2025/ कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकास कार्याे के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा हेतु 01 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर हेतु 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए विधायक श्री ललित चन्द्राकर द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली द्वारा तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के लिए विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डुण्डेरा के सतनाम पारा में जैतखाम चौक के पास सार्वजनिक भवन में स्टील रेलींग सीढ़ी निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार वैशालीनगर में लोकांगन परिसर के पास पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]