पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती दिलीप कुर्रे की भाजपा से मजबूत दावेदारी से क्षेत्र क्रमांक 12 हुई स्वतंत्र

[adsforwp id="60"]

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतगर्त 25 जनपद पंचायत क्षेत्र है। जिसमे से 24 जनपद पंचायत क्षेत्र की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने 30 जनवरी को जारी होने के बाद एक मात्र जनपद क्षेत्र क्रमांक 12 की रोक दी गई थी। जिसके प्रमुख दावेदारी पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे ने की थी। इसके अलावा किरण सोनवानी सेलूद , यामनी कौशल पतोरा, वंदना सोनवानी चुनकट्टा ने भी दावेदारी की थी। भाजपा ने जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 को स्वतंत्र कर दी है। इसके लिए पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को हृदय से आभार जताया है।स्वतंत्र होने के बाद पूर्व जनपद जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच बताएंगी। जिससे विजयश्री सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]