



रिपोर्टर – मो युसूफ खान
जिला ब्यूरोचीफ ♏9179799491
रिसाली // अंचल के लोकप्रिय भागवताचार्य पंडित कुलदीप जोशी बेरला वाले का संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 4 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक मैत्री विहार राधिका नगर, भिलाई में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया है। आयोजक कुंजलाल देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 4 फरवरी मंगलवार को वेदी पूजन कलश यात्रा एवं गौकरणोपाख्यान, 5 फरवरी बुधवार को वराह अवतार, 6 फरवरी गुरुवार को ध्रुवोपाख्यान भरत चरित्र, 7 फरवरी शुक्रवार को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, 8 फरवरी शनिवार को वामन अवतार, कृष्ण जन्म, 9 फरवरी रविवार को नंदोत्सव, रुक्मणी मंगल, 10 फरवरी सोमवार को सुदामा चरित्र, 11 फरवरी मंगलवार को कथा विश्राम, चढ़ोत्री तथा 12 फरवरी 2025 को गीता तुलसी वर्षा पूर्णाहुति हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा। व्यास पीठ से पंडित कुलदीप जोशी अपनी ओजस्वी शैली में प्रभु चरित्र की वर्षा करेंगे। इस अवसर पर भागवत प्रेमी श्रद्धालुजन कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने हेतु आमंत्रित किए गए है।