अखिल भारतीय राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने की कलेक्टर से मुलाकात , कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से आज कलेक्टर कक्ष में जिले से अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म प्रतियोगिता 2025 में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भेंट की और अपने उपलब्धियों से अवगत कराया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने इन दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ियों को श्रीफल व शॉल से सम्मानित किया। साथ ही जिले एवं राज्य का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 17, 18 एवं 19 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 04 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें श्री श्रीमंत झा को 01 गोल्ड मेडल, कुमारी परलीन कौर को 05 गोल्ड मेडल, श्री गोस्वामी विजयानंद को 01 गोल्ड मेडल और श्री हर्ष खोडियार को 01 गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री अमित सिंह परिहार और विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]