मरोदा टैंक में 18 जनवरी से तीन दिवसीय लोक कला महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

[adsforwp id="60"]

मो युसुफ खान जिला ब्यूरो चीफ दुर्ग Ⓜ️9179799491

रिसाली // मां कल्याणी सांस्कृतिक मंच मरोदा टैंक रिसाली में 18 जनवरी से लोक कला महोत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 का विराट आयोजन किया गया है। इस आयोजन में अंचल की चुनी हुई मंडलियों द्वारा विविधरंगी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विविध प्रस्तुतियां होंगी। जिसमें देवी जस झांकी, फाग मंडली, रामधुनी एवं नाचा गम्मत की आकर्षक व नयनाभिराम झांकी देखने को मिलेगी। इस दौरान 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे श्री राम जानकी बस्तरिया रामधुनी मंडली कांकेर बस्तर द्वारा प्रस्तुति तथा दोपहर 2 बजे से डांस प्रतियोगिता रखा गया है। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000, 3000, 2000 और 1000 नगद इनाम दिए जाएंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतिभा सम्मान का आयोजन भी होगा, जिसमें डॉक्टर दृष्टि यादव तकनीकी शिक्षा मे विएना (ऑस्ट्रिया) से पी. एच. डी., डॉक्टर शिल्पी यादव एमबीबीएस, मेघा देशमुख अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एवं एम प्रवीण स्वर्ण पदक कराते का सम्मान किया जाएगा। अंतिम दिन रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी नाचा खोड़वा- कुबरा की प्रस्तुति होगी ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]