कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव देह, सोनिया-राहुल और प्रियंका मौजूद, सुबह 11.45 बजे होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव देह, सोनिया-राहुल और प्रियंका मौजूद, सुबह 11.45 बजे होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अनंत यात्रा शुरू हो गई है। मनमोहन सिंह का की पार्थिव देह पीएम आवास से कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) पहुंच गई है। तिरंगे में लिपटा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय में रखा रखा गया है।सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) समेत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Comment