श्रीफल कंबल देकर मितानीनों और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता व सहायिकाओं का किया सम्मान सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में इन बहनों की होती है अहम भूमिका — श्रीमती चंद्राकर

[adsforwp id="60"]

मो. यूसुफ़ खान अंडा —

दुर्ग // जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत अंडा में मितानीन दिवस के अवसर पर सरपंच श्रीमती उमादेवी चंद्राकर ने मितानीनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को श्रीफल और कंबल भेंटकर सम्मान करते हुए श्रीमती चंद्राकर ने कहा मितानीनें घर-घर जाकर गर्भवती महिला, नवजात शिशु की जन्म से पहले तक घर-घर जाकर बारिश ,गर्मी या ठंड सभी मौसम में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली मितानी ने होती हैं।

वही आंगनबाड़ी की बहनें सरकार की हितकारी योजनाओं को घर-घर जाकर विशेष कर महिलाओं से संपर्क कर जन-जन तक पहुंचाती है शिशु की माता के खान-पान और शिशुओं को कुपोषित से सुपोषित करने के बारे में जानकारी देती है। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी अहम भूमिका होती है ।
इस अवसर पर सचिव रुपेश सिंह हेमंत चंद्राकर, नोहर चंद्राकर, भारती मैडम, मुकेश साहू,पप्पू यादव,पुष्पा मारकंडे, मितानीन रंभा बाई,रेखा चंद्राकर,सविता चौहान,राधिका सिन्हा,लोकमणी देशमुख,तीजन यादव, कमलेश्वरी सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुन साहू,द्रोपदी तारक,
दीपिका चौहान,तारिणी ढीमर,कुसुमा ठाकुर,गिरजा बाई,रीना यादव,जुलेखा बेगम व अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]