पांच नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर पूर्वी हवाओं के आने से तेजी से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

[adsforwp id="60"]

रायपुर,03नवंबर छत्‍तीसगढ़ में पांच नवंबर से तापमान में कमी का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पूर्वी हवाओं की गति बढ़ने से पारा तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट की स्थित बन सकती है। अभी प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है।

अगले दो दिनों के बाद पारा समान्य से दो डिग्री तक कम हो सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में नवंबर के महीने में सामान्य से कम रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश गुरुवार तक दिन का पारा गिरकर 30 से 31 डिग्री तक पहुंच गया था। जो बढ़कर 34 डिग्री पर आ गया है। दूसरी ओर रात का पारा तीन डिग्री तक कम हुआ है। हालांकि यह भी समान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते वर्षों में रायपुर का पारा नवंबर माह में 13 से 16 डिग्री तक गिर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर से शेष दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]