प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, जिसमें पूनम पांडे बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता

[adsforwp id="60"]

रायपुर,16 अक्टूबर,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने समाचार चैनलों में होने वाले डिबेट के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडेय भी शामिल हैं।

पूनम पांडेय लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ी हैं और महिला कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाई है, जिससे उनकी पहचान एक दृढ़ और साहसिक नेत्री के रूप में बनी है।

इस नई जिम्मेदारी के तहत पूनम पांडेय प्रदेश की राजनीति में महिला कांग्रेस की ओर से पार्टी के विचारों और नीतियों का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें अब राज्य के राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की बात रखने का मौका मिलेगा और महिला कांग्रेस को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वह राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने पूनम पांडेय की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]