निशुल्क एवं निस्वार्थ सेवाओं के लिए समाजसेवी रेड्डी हुए सम्मानित, शाल श्रीफल वस्त्र चरण पादुका एवं नगद राशि प्रदानकरते हुए विद्युत् मंडल ने किया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

भिलाई, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा ‌‌कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए जन विकास संगठन अभियान के संस्थापक एवं संरक्षक समाजसेवी एम चंद्रशेखर रेड्डी ने विकेट 22 अगस्त से 27 सितंबर तक ‌छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित संबंधित कार्यपालन अभियंता कार्यालय नगर संभाग पश्चिम भिलाई‌ परिसर में निरंतर स्वच्छता एकल अभियान चलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया जिससे प्रभावित होकर उपरोक्त विभागीय कार्यपालन यंत्री नवीन कुमार राठी जन सूचना अधिकारी सहायक यंत्री श्रीमती ज्योति नैय्यर सहायक यंत्री मनीष चंद्रवंशी एवं सहायक जन सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से शाल श्रीफल वस्त्र चरण पादुका एवं सम्मानजनक नगद राशि प्रदान कर श्री रेड्डी को निशुल्क एवं निस्वार्थ सेवाओं के लिए 27 सितंबर को उक्त परिसर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के दौरान सहर्ष सम्मान किया।
इस अवसर पर उपरोक्त विभागीय सहायक यंत्री श्रीमती अनीता सोनी कार्यालय सहायक श्रेणी 1-१ श्रीमती प्रणिता तिवारी श्रीमति मिता बैनर्जी नीरज सिंह चंद्रकांत वर्मा राजेश साहू मनोज साहू श्रीमती हेमा प्रभा वर्मा सुश्री अंजू वर्मा हुमा खान अभिनव वाडेकर, देवेशदास मानिकपुरी रजनीश ओबेरॉय श्रीमती तेहरू निशा, अजय कुमार मानिकपुरी एवं राजेश्वरी नागवंशी विशेष रूप से शरीक हुए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]