गौ तस्करी के आरोपियों को रेड की सूचना देने के आरोप मे.पाटन थाना के आरक्षक गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

पाटन, क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में अपने ही सिपाही पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पाटन थाना के आरक्षक पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी। इसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है। फार्म हाउस में पकड़ाए मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लखाना भेजा जा रहा था।

इस केस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी। मामले में जब सीडीआर की एनालिसिस की गई तब सिपाही की करतूत सामने आई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]