दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

[adsforwp id="60"]

दंतेवाड़ा, 03 सितम्बर,दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है. अब तक जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं.

घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.
फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं. फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है, और विस्तृत जानकारी अभियान के पूरा होने के बाद साझा की जाएगी.

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]