पवार निवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम, पूर्व जिलाध्यक्ष ने भीड़ में इस तरह मनाया जन्मदिन

[adsforwp id="60"]

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने आज अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने निवास स्थान में केक काटा। उन्हें करीब चार-पांच घंटे तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। BJP कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह श्री पवार को जन्मदिन की बधाई देते पोस्टर लगाए हैं।

इस दौरान क्षेत्र के लोगों के अलावा जिलेभर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने उन्हें उपहार व बुके भेंट किए। भीड़ इतनी रही कि बहुत सारे लोग उनके पास तक नहीं पहुंच पाए। सभी की जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई तो वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]