दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नशे में पाए गए 17 वाहन चालको का वाहन हुआ जब्त.

[adsforwp id="60"]

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ने आज दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में, जिले के सभी थाना और चौकियों में रात्रि 8 से 10 बजे के बीच 30 फिक्स चेकिंग पॉइंट्स पर वाहनों की जांच की गई।

इस विशेष अभियान के तहत, 1100 से अधिक वाहन चालकों को ब्रिथएनालाइजर मशीन से चेक किया गया। इनमें से 17 वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए, जिनके वाहन जप्त कर लिए गए हैं। इन वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उनके लाइसेंस को सस्पेंड करने और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शामिल है।
दुर्ग पुलिस का यह अभियान रात्रि के समय नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू किया गया है। विगत 8 महीनों में, 448 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें प्रत्येक प्रकरण में न्यायालय द्वारा ₹10000 के अर्थदंड के साथ लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश दिया गया।

Leave a Comment