जंजगिरी में श्री राधे राधे कृष्णा सेवा समिति के तत्वधान में इस वर्ष लगातार 9वा वर्ष कृष्ण जन्मआष्ट्मी का उत्सवपर्व समस्त ग्रामवासी द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम मे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी उपस्थित हुए श्री बघेल ने सभी ग्रामवासी को जन्मआष्ट्मी की बधाई शुभकामना दिए. और आयोजक समिति के युवओ का हौसला भी बढ़ाया साथ ही आयोजक समिति के द्वारा भूपेश बघेल जी को श्री कृष्णा एवम राम लल्ला का छाया चित्र भी भेट किया गया | 
मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्णा के जन्म के पश्चात बाजे गाजे के साथ मंदिर में लाया गया साथ ही भव्य आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गई थी इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में नागरिक एवम आसपास के ग्रामीण भी शामिल हुए थे|
पुरे कार्यक्रम का संचालन सुमित यादव के माध्यम से हुआ जिसमे रात्रिकालीन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी रिकॉडिंग डांस मोर भावरा ग्राम अंजोरा की प्रस्तुति हुई|







