अंडा // दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत पाऊवारा में पिछले 10 दिनों से बिजली की समस्या से ग्रामीण हलाकान हैं। पऊवारा में विद्युत आपूर्ति अंडा से होती है एवं मेनटेनेंस उतई बिजली विभाग द्वारा किया जाता है। जिससे आये दिन खराबी कि समस्या लगी रहती है अंडा लाईन में खराबी होने से अंडा बिजली विभाग पऊवारा का कनेक्शन कट कर अपने क्षेत्र का लाईन शुरू कर देते हैं । और आगे फाल्ट कि सुचना उतई में नहीं देते ग्रामीण जनप्रतिनिधि के द्वारा सुचना देने पर उतई बिजली विभाग द्वारा स्टाफ की कमी होना बताकर काफी विलम्ब से मेनटेनेंस में आते हैं। इधर ग्रामीण भी आये दिन ट्रॉसफार्मर में फाल्ट से परेशान रहते हैं ।आये दिन जिसे लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद कि स्थिति बनते रहती है । 24 घंटे में 10 से 15 बार लाईट का आना-जाना लगा रहता है। जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई बार उतई आफिस में किया जा चुका है ।लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । यही स्थिति रही तो ग्रामीणजन विभाग के विरोध मे उग्र आंदोलन करनें को मजबूर हो जायेंगें।
एम डी युसूफ खान वरिष्ठ पत्रकार Ⓜ️ 9179799491







