सरायपाली – साहित्य साधना सभा छत्तीसगढ़ के खेल शाखा बाराडोली कराते एवं खेल साधना सभा के तत्वाधान में इंडिया डे रेन सीन कान कराते उत्सव 2024 का आयोजन सिमरन पैलेस सरायपाली में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,अध्यक्षता संजय शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद,विशिष्ट अतिथि विपिन उपवेजा भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासमुंद,चंद्रकुमार पटेल मिलु अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली,कुमारी धनेश्वर भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली,पुष्पलता चौहान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री,छत्तर सिंह नायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद,संजय डडसेना भाजपा मंडल अध्यक्ष केदुवां,प्रदीप साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा,स्वर्णजीत सिंह सलूजा सभापति व पार्षद,सीता सतपती पार्षद के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया,सरस्वती वंदना शिवराम साव ने प्रस्तुत किया।स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के लिए इंडिया डे रेन सीन कान कराते उत्सव के रूप में लगभग 10 जिलों के खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल हुए,जहां कराते प्रशिक्षण के साथ-साथ योग,काता प्रदर्शन और कराते के संबंध में अति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। बाराडोली कराते एवं खेल साधना सभा के मुख्य कोच देवनारायण बरीहा,त्रिलोचन पटेल प्रशिक्षण प्रभारी,मुरलीधर डडसेना,गणेश तरिया,जयंती साहू महिला मुख्य कोच,अनीता बरिहा,प्रमोद मांझी,यशवंत जाल,बृजलाल साव ने खिलाड़ियों और सभी कोच को कराते के बारीकियों के बारे में सिखाया।मुख्य अतिथि सरला कोसरिया ने वर्तमान समय में घट रही घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों को शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाना आवश्यक हो गया है जिसके लिए उन्हें कराते सीखकर आत्मरक्षा करना चाहिए।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस खेल को सरायपाली के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ावा देने के लिए भोजराज साहू के प्रयासों की भूरी भूरी प्रसंशा की और इस खेल को बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

दंडधर साव मंडल उपाध्यक्ष केदुवां,त्रिलोचन साहू ओबीसी मंडल अध्यक्ष केदूवां,धनेश्वर भास्कर,कुसुम सिदार जनपद सदस्य,सुरेंद्र साहू,कमलाकांत प्रधान नेशनल खिलाड़ी बिलासपुर,कमलेश निषाद नेशनल खिलाड़ी रायपुर,मुख्य प्रशिक्षक जयंती साहू,मुख्य प्रशिक्षक देवनारायण बरीहा, मुख्य प्रशिक्षक मुरलीधर डडसेना,दीपक प्रधान,सहायक प्रशिक्षक गणेश तरिया,त्रिलोचन पटेल,यशवंत जाल,तोषराम चौधरी,दुर्गाशंकर मांझी,
प्रमोद मांझी,बृजलाल साव,हुकलाल साहू,नारायण सिदार,अजय साहू,लोमस भूए शिवराम साहू हेमराज साहू संबलपुर,अनीता बरिहा,सीमा सिदार,टीकूबाई राठिया,खीरबाई राठिया,रजनी सिदार,गीतेश्वरी बरिहा,हिमाद्री साहू,अन्नपूर्णा सिदार,कमला विशाल के साथ ही सक्ति जिले से प्रियंका चंद्रा,अंजली कुर्रे,अंजू कुर्रे,प्रियांशी वर्मन,ताशु चंद्रा,मंजू चंद्रा,पद्मिनी,हिना कुर्रे,त्रिवेद कुर्रे,किरण जांगड़े,वेनिता जांगड़े,ओमप्रकाश बरिहा,धनेश्वरी दीवान,गंगामोती निषाद,सुरज बरिहा,नारायण सिदार,अजय साहु,हेमंत साहु,दुष्यंत बंजारा, रवि चौहान,मंजु पटेल,दुशीला सारथी,मेघा बेहरा,किरण निषाद,प्रेमशीला राणा,पिंकी निषाद,प्रतिज्ञा सतपथी,साधना साहु,बेणुधर साहु,लखन साहु,रितेश साहु,अन्नापूर्णा राठिया,भुवनेश्वरी सिदार,गणेश राठिया के साथ 10 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।अंत में उत्कृष्ट कोच और खिलाड़ियों को ट्रॉफी,मोमेंटो,प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन साहित्य साधना सभा छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव सुंदर लाल डडसेना मधुर ने किया।







