माँ कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा में 5 सितंबर से होंगे तीन दिवसीय तीजा तिहार का आयोजन खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम

[adsforwp id="60"]

रिसाली // माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति, मरोदा टैंक रिसाली के तत्वावधान में 5,6 व 7 सितंबर को त्याग, तपस्या व आस्था के महापर्व तीजा-तिहार का आयोजन किया गया है।जिसमें पहले दिन  5 सितम्बर की शाम माँ कल्याणी शीतला की पूजा-आरती के बाद तीजहारिन महिलाओ के लिये करुभात प्रसाद  का वितरण किया जाएगा।रात 9 बजे  तुषांत बारले कृत छत्तीसगढ़ी लोकमंच “अंतस” भिलाई की प्रस्तुति होगी।6 सितम्बर की दोपहर  12 बजे से तीजहारिन महिलाओ के लिये विभिन्न  खेलकूद जिसमें-गोटा, तिरीपासा, फूगड़ी, रंगोली, मेंहदी, मटका दऊड़ सुईधागा दऊड़, आलु दऊड़, जनऊला, सुरीली कुर्सी दऊड़, गोली चम्मच, धीमी चाल, मटका फोड़, सुघ्घर तिजहारिन प्रतियोगिता आदि आयोजित होगा।सन्ध्या 6 बजे माँ कल्याणी के दरबार में फूलेरा संग तीजा का पूजा-पाठ होगा। रात्रि 8 बजे  से विजेता तीजहारिन खेल कूद के विजेता  महिलाओ  पुरुस्कार वितरण ढिया जाएगा।
7 सितम्बर की रात 9 बजे ले रंजीत चक्रधारी कृत कका-भतीजा छत्तीसगढी नाचा गम्मत
सराईपाली, कोमाखान (महासमुंद)की प्रस्तुति होंगी। सुबह माताजी की पूजा-आरती के बाद फरहार औऱ सुहाग श्रृंगार सामाग्री का वितरण किया जाएगा।

मो. युसूफ खान वरिष्ठ पत्रकार
Ⓜ️ 9179799491

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]