रिसाली // माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति, मरोदा टैंक रिसाली के तत्वावधान में 5,6 व 7 सितंबर को त्याग, तपस्या व आस्था के महापर्व तीजा-तिहार का आयोजन किया गया है।जिसमें पहले दिन 5 सितम्बर की शाम माँ कल्याणी शीतला की पूजा-आरती के बाद तीजहारिन महिलाओ के लिये करुभात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।रात 9 बजे तुषांत बारले कृत छत्तीसगढ़ी लोकमंच “अंतस” भिलाई की प्रस्तुति होगी।6 सितम्बर की दोपहर 12 बजे से तीजहारिन महिलाओ के लिये विभिन्न खेलकूद जिसमें-गोटा, तिरीपासा, फूगड़ी, रंगोली, मेंहदी, मटका दऊड़ सुईधागा दऊड़, आलु दऊड़, जनऊला, सुरीली कुर्सी दऊड़, गोली चम्मच, धीमी चाल, मटका फोड़, सुघ्घर तिजहारिन प्रतियोगिता आदि आयोजित होगा।सन्ध्या 6 बजे माँ कल्याणी के दरबार में फूलेरा संग तीजा का पूजा-पाठ होगा। रात्रि 8 बजे से विजेता तीजहारिन खेल कूद के विजेता महिलाओ पुरुस्कार वितरण ढिया जाएगा।
7 सितम्बर की रात 9 बजे ले रंजीत चक्रधारी कृत कका-भतीजा छत्तीसगढी नाचा गम्मत
सराईपाली, कोमाखान (महासमुंद)की प्रस्तुति होंगी। सुबह माताजी की पूजा-आरती के बाद फरहार औऱ सुहाग श्रृंगार सामाग्री का वितरण किया जाएगा।
मो. युसूफ खान वरिष्ठ पत्रकार
Ⓜ️ 9179799491







