ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन ने फहराया तिरंगा

[adsforwp id="60"]

रायपुर, 15 अगस्त, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाले माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने अब एक और इतिहास रच दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। राहुल गुप्ता ने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि “माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है।
इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग -4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]