शासकीय प्राथमिक शाला पाउवारा में विद्यार्थियों को किया गया बेग वितरण

अंडा // शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम पाऊवारा में नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया। प्राथमिक शाला पाऊवारा में कृषि भूमि आबंटित है ।‌जिससे लाभ होने वाली राशि का प्रतिवर्ष स्कूल बच्चों को लाभ पहुंचाया जाता है ।इसी क्रम में आज सभी इस वर्ष के नवप्रवेशी सभी बच्चों को जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, सरपंच वामन साहु , शाला विकास समिति अध्यक्ष होमन साहु, विधायक प्रतिनिधि ऋषि देशमुख व शाला समिति सदस्य राजेश साहु के उपस्थिति में स्कूल बैग का वितरण किया गया । इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक संध्या मिश्रा, शिक्षिका सीमा साहु व रेणुका देशलहरे के साथ साथ पालकगण उपस्थित थे।

मो युसूफ खान ✍🏾✍🏾

Leave a Comment