नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम का संचालन -कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा आगामी नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराये जाने हेतु जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर पालिकाओं एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत दुर्ग हेतु उप संचालक पंचायत श्री काव्या जैन को एवं नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु उपायुक्त श्री मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम चन्द्राकर को, नगर पालिका परिषद् अहिवारा हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी एवं सतीश यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा हेतु श्री ओंकार ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन हेतु श्री सौरभ वाजपेयी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई हेतु श्री राजेन्द्र नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग हेतु श्री रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा हेतु श्री किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन हेतु श्री मुकेश कोठारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण/तैयारी कार्य का प्रचार-प्रसार करवाने सुनिश्चित करने कहा गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]