दुर्ग जिला अस्पताल में पहली बारसीजर डिलीवरी के माध्यम से एक साथ तीन स्वस्थ बच्चियों का जन्म

[adsforwp id="60"]

दुर्ग जिला अस्पताल में मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, जब मातृत्व और शिशु विभाग में पहली बार एक महिला ने ऑपरेशन के माध्यम से तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी निशा मिश्रा, जिनकी यह पहली प्रसूति थी, को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. विनीता ध्रुव और उनकी टीम, जिसमें एनेस्थेटिक डॉ. बसंत चौरसिया भी शामिल थे, ने इस जटिल सीजर डिलीवरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
डिलीवरी के बाद तीनों नवजात बच्चियों का वजन क्रमशः 2.100 किग्रा, 1.600 किग्रा और 2 किग्रा रहा, और सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह दुर्ग जिला अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह पहली बार था जब अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए तीन बच्चों का एक साथ जन्म हुआ।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही, डॉ. विनीता ध्रुव ने अपने करियर में 100 जुड़वा बच्चों की सफल डिलीवरी का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस अद्वितीय सफलता के लिए सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू और जीवन दीप समिति के सदस्यों दिलीप ठाकुर और प्रशांत डोंगावकर ने डॉक्टर व उनकी टीम को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]