सावन के पावन महीने के चौथे सोमवार के शुभावसर में *बोल बम कांवरिया संघ* रायपुर की एक इकाई के द्वारा हटकेश्वर महादेव महादेव घाट रायपुरा के खारुन नदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के पश्चात कल्चुरीयुग के विख्यात और प्राचीन मंदिर देवबलौदा के लिए कांवरिया प्रस्थान किया और उरला में कांवरिया संघ के इस इकाई के कोषाध्यक्ष सी चेतन लाल साहू जी के घर विश्राम किया गया ।
ग्राम उरला के ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री सोहनलाल साहू, पूर्व सैनिक व श्रीमती गंगोत्री ने समस्त कांवर यात्रियों का तिलक वंदन किया । व इन्हीं के कर कमल से मोमेंटो प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । इस कांवर यात्रा संघ के भक्तगण यात्रा के एक दिन पूर्व संध्याकालीन भगवान भोलेनाथ के शरण में जाकर पूजा पाठ करते हैं एवं दूसरी सुबह इस इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष महादेव घाट स्थित भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के पश्चात खारुन नदी से जल भरकर देवबलौदा के महादेव के रुद्राभिषेक के लिए चलाया जाता है
इस कांवर यात्रा में बोल बम कांवर यात्रा संघ के इस इकाई के अध्यक्ष सोहन सिंहा कंडरका ,उपाध्यक्ष परम साहू कंडरका, सचिव भूपण सिंहा बीरगांव, कोषाध्यक्ष चेतन साहू उरला, भेष लाल साहू मुरमुंदा ,राहुल रजक दौर ,अविनाश निषाद रायपुर ,ओम प्रकाश उपाध्याय रायपुर, कुणाल ठाकुर उरला श्रीमती श्रीमती ,मूंगेसिया साहू रायपुर, पायल साहू रायपुर, वीणा ध्रुव रायपुर ,पिंकी साहू रायपुर अंजू गोस्वामी रायपुर श्री गाजी राम साहू,डोमेश्वर व अन्य शिव भक्त शामिल हुए।








