नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चौथी वर्षगांठ के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति शपथ

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 12 अगस्त 2024/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आज सुबह 9 बजे जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र थीम पर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव के द्वारा अपने उद्बोधन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं अपने माता-पिता तथा अपने आस-पास के लोगों को नशे से दूर रखने के लिये नशामुक्ति प्रेरणायुक्त वाचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, समाज कल्याण विभाग दुर्ग के उपसंचालक श्री अमित परिहार तथा शिक्षा विभाग के प्रधान पाठक श्रीमती सरस्वती देशमुख एवं श्री जे. मनोहरण, श्री विवेक शर्मा तथा अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]