मध्यप्रदेश में हुईं बाघों की मौत मामले में शिकार की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में बांधवगढ़ में बाघों की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। बांधवगढ़ पार्क में पिछले 3 साल में 34 और सामान्य वन मंडल में 9 बाघ की मौत की जांच होगी। मौत की अब पुलिस से जांच करवाई जाएगी। जांच में सामने आया है कि बाघों की मौत मामले को बांधवगढ़ प्रबंधन ने आपसी संघर्ष बताकार मामले को रफादफा किया गया है। वन मुख्यालय की बाघों की मौत के मामले में रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रबंधन के सारे दावों की पोल खुल गई है।








