ग्राम उरला (बीएमवाय) के जून्ना तालाब पार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री शनि देव युवा शक्ति संगठन समिति के एवं ग्रामीणों के सहयोग से हर मंगलवार को हनुमान चालीसा एवं महाआरती , तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जय मां हनुमान चालीसा महा आरती उरला के ग्राम पुरोहित पंडित श्री समीर शर्मा ने विधिवत संपन्न कराया एवं इस पावन महा आरती में श्री अवध राम साहू , श्री दीपक कुमार साहू सोहनलाल साहू (पुर्व सैनिक )श्री शैलेंद्र साहू ,चंदन दास मानिकपुरी , श्री परमेश्वर पाल, डाॅ निलेश साहू,वेद साहू, मिथलेश साहू, कुंदन कुर्रे, हर्षराज साहू, तथा मातृशक्ति के रूप में श्रीमती जानकी साहू, गंगोत्री साहू, यामिनी साहू,खूशबू पटेल, रानी पटेल, खिलेश्वरी साहू एवं गांव के अन्य गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रहे। 
पिछले कई वर्षों से महाआरती होता रहा था किन्तु मंदिर जीर्णोद्धार के कारण महाआरती में विराम लग गया था जो पुनः प्रारंभ किया गया। इस मंगलवार को प्रसाद का समर्पण श्री दीपक कुमार साहू के द्वारा किया गया. 
ग्रामवासियो के अनुसार पहले भी हर शनिवार के प्रसाद की व्यवस्था अलग अलग भक्तों के द्वारा किया जाता था। अब भी हर मंगलवार के प्रसाद की व्यवस्था गांव के भक्तों के द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी समिति के संचालक श्री सोहनलाल साहू,पूर्व सैनिक ने दिया है।



