गंगा के जलस्तर में वृद्धि : वाराणसी में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

[adsforwp id="60"]

वाराणसी, गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार की सुबह गंगा का जलस्तर 61.74 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इजाफा हो रहा था। पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में गिरावट देखी गई। पिछले सप्ताह जलस्तर बढ़ रहा था। तेजी से पानी बढ़ा। इसकी वजह से आरती स्थल व घाटों तक पानी पहुंच गया था। घाटों पर स्थित मंदिर डूब गए थे। हालांकि जलस्तर तीन-चार दिनों की वृद्धि के बाद स्थिर हो गया। इसके बाद जलस्तर में गिरावट आने लगी।
रविवार की सुबह जलस्तर में फिर वृद्धि होने लगी है। गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में अभी पानी काफी नीचे है। फिर भी सावधानी जरूरी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]