भालू के हमले से घायल हुये ग्रामीण को डॉयल 112 ने पहुंचाया अस्पताल…

[adsforwp id="60"]

रायगढ़, डॉयल 112 तमनार राइनो को ग्राम देवगांव मांझीपारा में भालू के हमले से घायल हुये ग्रामीण के लिए मेडिकल इमजेंसी का इवेंट मिला । तत्काल तमनार राइनो पर थाना तमनार के प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह एवं वाहन चालक हेमलाल ग्राम देवागांव पहुंचे । जहां ग्रामीणों ने डॉयल 112 स्टाफ को बताया कि गांव का राम जीत यादव (उम्र करीब 65 वर्ष) सुबह अपना खेत देखने गया था, जहां उस पर एक भालू ने हमला कर दिया, भालू ने रामजीत के पैर को काटा, किसी तरह राम जीत भालू से बचकर घर आया जिसके पैर से काफी खून बह रहा था ।

परिजनों ने डॉयल 112 को कॉल कर मदद ली । तमनार राइनो स्टाफ शीघ्र घायल रामजीत यादव की मदद के लिए ग्राम देवगांव पहुंचे और घायल को 112 वाहन में बिठा कर सीएचसी तमनार ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]