जिले में अब तक 335.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 27 जुलाई 2024/ जिले में 01 जून से 27 जुलाई तक 355.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 579.3 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 219.5 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 290.8 मिमी, तहसील धमधा में 239.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 299.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 386.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 27 जुलाई को तहसील दुर्ग में 14.8 मिमी, धमधा तहसील में 8.4 मिमी, पाटन तहसील में 24.1 मिमी, बोरी तहसील में 10.5 मिमी, भिलाई-3 तहसील में 22.2 और अहिवारा तहसील में 15.2 वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]