नगरी प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन शहीद वीर नारायण सिँह आदिवासी भवन मे आज, निरीक्षण मे पहुँचे जनप्रतिनिधि, अनुमान से कम पहुचे लोग

पाटन –
नगरी प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है. उसी कडी मे आज पाटन नगर पंचायत के वार्ड 02 मे शहीद वीर नारायण सिँह आदिवासी भवन मे शिविर लगाया गया है. सुबह 11 बजे से आरंभ इस शिविर मे वार्ड क्रमांक एक से लेकर वार्ड चार तक के नागरिकों के समस्याओ का समधान करने आवेदन लिया जा रहा है . शिविर मे 1 बजे तक 14 आवेदन प्राप्त हुए थे. जनसमस्या शिविर मे लोगो के द्वारा दिए गए आवेदन पर समस्या के हिसाब से संबंधित विभाग के द्वारा समस्या का निदान किया जायेगा. आज के शिविर मे राशनकार्ड बनाने, पट्टा बनाने, नाली सफाई, बिजली समस्या , आधारकार्ड, सुधरवाने जैसे मुलभुत समस्या लेकर लोग पहुँचे, तथा आवेदन किये. जनसमस्या निवारण शिविर के पहले दिन लोगो मे रूचि नहीं दिखी, बहुत कम आवेदन प्राप्त हुए.जनसमस्या निवारण शिविर मे नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले, युवमोर्चा जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन, वार्ड एक के पार्षद कैलाश देवांगन, वार्ड दो के पार्षद मोहन देवांगन सहित नगर पंचायत पाटन के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Leave a Comment