26 जुलाई को अण्डा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 24 जुलाई 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 26 जुलाई को पूर्वान्ह 11 से 3 बजे तक विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम अण्डा में किया जाएगा। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन को नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग श्री मुकेश रावटे एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। सर्व जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Leave a Comment


[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]