भारी बारिश से शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा , महमरा एनीकट के ऊपर बह रहा 10 फीट पानी, नजदीकी बसे गांवों में अलर्ट जारी

[adsforwp id="60"]

दुर्ग,शिवनाथ नदी के कैचमेंट ऐरिया में विगत तीन दिनों से लगातार वर्षा होने से तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल स्तर बढ़ा रहा है। जिससे आज शिवनाथ नदी के महमरा(दुर्ग) एनीकट के ऊपर 10 फीट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झोला, भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर विशेष नजर रखने कहा गया है।
जल संसाधन संभाग तांदुला के कार्यपालन अभियंता एस.के. पाण्डेय से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पिछले दिनों 40 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। आज 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लगातार बारिश होने से आगे मोंगरा बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने की और संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से तांदुला जलाशय में 40 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 43 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 42 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 22 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। संभाग अंतर्गत बारिश की स्थिति ऐसी बनी रही तो इन जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।
विगत तीन दिवस के हो रही बारिश तथा मांेगरा बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ गया है। दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने आज शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट का और पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल का निरीक्षण कर वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार पी.आर. सलाम एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]