पति की चिता के साथ जलकर पत्नी ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

रायगढ़, जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, थाना चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम चितका कानी में पति की चिता के साथ कथिततौर पर जलकर पत्नी ने दी जान। टीआई प्रशांत राव अहेर अपनी टीम के साथ शमशान घाट पंहुचे और मामले की चल रही जांच।

दरअसल चितकाकानी के ग्रामीणों ने बताया कि कल जयदेव गुप्ता की कैंसर से मृत्यु हो गयी थी जिन्हें शाम 5 बजे मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।जयदेव गुप्ता की मृत्यु से उनकी पत्नी बहुत दुखी थी तथा रात 11 बजे पत्नी गुलापी गुप्ता लघुशंका के बहाने घर से निकली बहुत देर तक वापस न आने के कारण घरवालों ने चिंतित होकर खोजबीन शुरू कर दी।तथा थोड़ी देर बाद पता चला कि शमशान घाट में गुलापी गुप्ता का कपड़ा, चश्मा और चप्पल पड़ा हुआ है ।और एक लाश जल रही है।जिसके बाद घरवालो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।मौके पर पुलिस पंहुच कर जांच में जुटी हुई है।हालांकि प्रथम दृष्टया से अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]