छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, इन जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी…

[adsforwp id="60"]

रायपुर, 15 जुलाई प्रदेश में मौसम सुहाना हो चुका है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, एक दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी है। प्रदेश में दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश हो रही है। मध्य में अभी भी बारिश का इंतजार है। वहीं विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि बीते रविवार के प्रदेश की राजधानी और बिलासपुर में झमाझम बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 4 दिनों तक मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। प्रदेश में आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं पिछले 48 घंटे के दौरान कुसमी, अंबिकापुर और कुनकुरी में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। साथ ही छुरा, रामानुजगंज में 70, बलोदा बाजार, बैकुंठपुर में 60, मनोरा, मरवाही, मनेंद्रगढ़, पाटन में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, शनिवार को कोरबा जिले के हसदेव बैराज का एक गेट खेतों में पानी की कमी पूरी करने के लिए खोला गया है।

अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश की एक्टिविटी जारी रहेंगी। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की वजह से पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]